फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवक्ताओं की तैनाती की मांग को लेकर छात्रों ने लगाया सांकेतिक जाम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। पीजी कॉलेज गोपेश्वर के छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय में प्रवक्ताओं की तैनाती की मांग पर चमोली-गोपेश्वर सड़क पर सांकेतिक जाम लगाकर प्रदर्शन किया। जाम खुलवाने को लेकर पुलिस टीम के साथ उनकी नोकझोंक भी हुई। छात्रों ने कहा कि उच्च शिक्षा निदेशालय से एक के बाद एक प्रवक्ता का महाविद्यालय से स्थानांतरण किया जा रहा है, लेकिन रिक्त पदों पर प्रतिस्थानी नहीं भेजे जा रहे हैं। इससे पठन-पाठन बाधित हो रहा है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह दस बजे छात्रों ने महाविद्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। इसके बाद ग्यारह बजे छात्रों ने चमोली-गोपेश्वर मोटर मार्ग पर सांकेतिक जाम लगा दिया। जाम स्थल पर हुई सभा में छात्र संघ अध्यक्ष अनूप सिंह ने कहा कि उच्च शिक्षा निदेशालय स्तर पर महाविद्यालय से बीते जुलाई माह में अर्थशास्त्र, भौतिक विज्ञान और अंग्रेजी के प्रवक्ता का स्थानांतरण कर दिया, लेकिन अभी तक उनकी जगह प्रवक्ताओं की तैनाती नहीं हो पाई है। जाम खुलवाने को लेकर छात्रों की पुलिस टीम के साथ नोकझोंक भी हुई। छात्रों ने कहा कि पहले से ही महाविद्यालय प्रवक्ताओं की कमी से जूझ रहा है। यदि शीघ्र महाविद्यालय में प्रवक्ताओं की तैनाती नहीं हुई तो आंदोलन तेज कर दिया जाएगा। करीब आधा घंटे के बाद छात्रों ने स्वयं ही जाम खोल दिया। इस मौके पर विश्वविद्यालय प्रतिनिधि भगत फरस्वाण, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सूर्य प्रकाश पुरोहित, संदीप नेगी, सुधीर बिष्ट, प्रकाश बिष्ट और शुभम खनेड़ा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें