फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में भी भक्तों के बीच पहुंची मां इंद्रामति की डोली, भक्तों को दिया आशीर्वाद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

नंदप्रयाग। बारिश के बीच ही घुड़साल क्षेत्र की आराध्य देवी मां इंद्रामति की डोली ने नंदप्रयाग क्षेत्र का भ्रमण कर भक्तों को दर्शन दिए। मां इंद्रामति रात्रि प्रवास के लिए नंदप्रयाग गांव में पहुंची। मां इंद्रामति से आशीर्वाद लेने के लिए भक्तों का हुजूम उमड़ रहा है।
विज्ञापन

नंदप्रयाग में बुधवार सुबह पांच बजे से ही मुख्य पुजारी विजय प्रसाद मैठाणी ने गणेश पूजा के साथ मां इंद्रामति की पूजा की। उन्होंने मंत्रोच्चारण के साथ मां इंद्रामति का आह्वान किया। देवी ने पश्वा ने भक्तों को आशीर्वाद दिया। ग्रामीणों ने देवी को ककड़ी, मक्का और शृंगार सामग्री भेंट की। बुधवार को नंदप्रयाग क्षेत्र में बारिश होती रही, इसके बावजूद डोली ने नंदप्रयाग बाजार और झूलाबगड़ में घर-घर जाकर भक्तों की कुशलक्षेम पूछी। इंद्रामति मंदिर समिति के अध्यक्ष चरण सिंह ने बताया कि गोपेश्वर, पीपलकोटी, जोशीमठ होते हुए मां इंद्रामति की डोली बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा पर जाएगी। इस मौके पर शिशुपाल सिंह, जय पंवार, जेपी वैष्णव, इंद्र सिंह कठैत, जयकृत मनराल, कुलदीप रौतेला, प्रह्लाद रौतेला, राजेंद्र सिंह रावत, मानवेंद्र सिंह, महेंद्र रावत, मातबर रावत, शिव दयाल, गोविंद सिंह, किशन सिंह बिष्ट, चंद्रमोहर पंवार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें