फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमालयन अस्पताल के चिकित्सकों ने संभाला मोर्चा ,17 लोगों की टीम पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमालयन अस्पताल की सीएचसी में सेवाएं शुरू
विज्ञापन

-- पहले दिन 17 सदस्यीय टीम पहुंची अस्पताल, किया अवलोकन

अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला। समझौते के तहत मंगलवार से हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट के चिकित्सकों ने डोईवाला सरकारी अस्पताल में सेवाएं देनी शुरू कर दी हैं। 17 सदस्यीय टीम ने पहले दिन कार्यभार संभाला। राज्य सरकार और हिमालयन विश्वविद्यालय जौलीग्रांट के मध्य हुए निशुल्क निस्वार्थ समझौते के तहत मंगलवार से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला में जौलीग्रांट अस्पताल के चिकित्सकों ने स्वास्थ्य सेवाएं देनी शुरू की। सुबह करीब दस बजे हिमालयन अस्पताल की टीम पहुंची और अपने स्तर से व्यवस्था बनानी शुरू कर दी। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा. आरएस पाल ने अस्पताल की टीम को लेकर अस्पताल का मुआयना कराते हुए ओपीडी कक्ष से लेकर ओटी कक्ष दिखाया।
विज्ञापन

डा. पाल ने टीम को सरकारी अस्पताल की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारियां देते हुए चिकित्सकों को कक्ष आवंटित कर दिए। अस्पताल के इंजीनियरिंग और तकनीशियन टीम ने पूर्व की व्यवस्थाओं को परखकर आगे के लिए कार्ययोजना तैयार करनी शुरू कर दी। इस दौरान अस्पताल में उपचार के लिए लोगों में भी नई व्यवस्था को लेकर उत्सुकता देखने को मिली। जौलीग्रांट अस्पताल की टीम के माथवन ने बताया कि अस्पताल की मौजूदा व्यवस्थाओं का बारीकी से अध्ययन करके आगे के लिए ठोस व्यवस्था बनाई जाएगी। बताया कि 16 अगस्त से अस्पताल में पूरी तरह से हिमालयन अस्पताल वर्किंग में आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें