श्रीनगर। गोतीर्थाश्रम समिति ने प्रशासन की ओर से मिले आश्वासनों पर अभी तक कोई कार्रवाई न किए जाने पर कड़ा आक्रोश जताया है। आंदोलनकारियों का कहना है कि यदि जल्द ही उन्हें कार्रवाई संबंधी पत्र जारी नहीं किया गया तो उन्हें एक बार फिर अनशन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
गोतीर्थाश्रम के समीन शराब की दुकान संचालित किए जाने के विरोध में राजेश्वरी रावत ने आठ दिनों तक अनशन किया था। आंदोलनकारियों की मांग पर रविवार को सीडीओ ने दुकान संचालन मानकों के संबंध में जांच की थी। जांच रिपोर्ट पर 10 दिन के भीतर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया था। शराब विरोधी आंदोलन समिति की अध्यक्ष मंजू लता रावत ने कहा कि एसडीएम की ओर से दिए गए आश्वासनों पर अभी कोई लिखित प्रति प्राप्त नहीं हुई है, जबकि प्रशासन ने रविवार को पांच घंटे के भीतर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया था। आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उन्हें आश्वासनों पर कार्रवाई किए जाने संबंधी पत्र नहीं दिया गया तो एक बार फिर अनशन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। इस मौके पर प्रेमबल्लभ नैथानी, मंजू नेगी, सुरजी उनियाल, राजेश्वरी जोशी, समीर रतूड़ी व विभोर बहुगुणा आदि मौजूद थे।