फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा से बचने के गुर सिखाने गई टीम खुद आपदा में फंसी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


देवाल। आपदा से बचाव के लिए गुर सिखाने ब्लाक के घेस गांव गई आपदा प्रबंधन दल की टीम सड़क बंद होने के चलते 24 घंटे तक वहीं फंसी रही। 24 घंटे बाद जेसीबी की व्यवस्था कर सड़क खुली तो दल तहसील मुख्यालय पहुंचा।
विज्ञापन

सोमवार को थराली के थानाध्यक्ष शशिभूषण जोशी के नेतृत्व में दल ग्रामीणों को आपदा से राहत और बचाव के गुर सिखाने ब्लाक के दूरस्थ गांव घेस और हिमनी पहुंचा। यहां गांव में ग्रामीणों को आपदा प्रबंधन की जानकारियां देने के बाद जब दल दोपहर दो बजे करीब लौट रहा था तो घेस के पास पीएमजीएसवाई की देवाल-घेस सड़क पहाड़ी से मलबा आने के चलते बंद हो गई। टीम ने मामले की जानकारी तहसील प्रशासन को दी, लेकिन देर शाम तक सड़क खोलने के कोई इंतजाम नहीं हो पाए। मंगलवार सुबह भी सड़क खोलने के लिए न कोई विभागीय अधिकारी और प्रशासन की ओर से कोई नहीं पहुंचा तो थानाध्यक्ष शशिभूषण जोशी ने 55 किमी दूर तलवाड़ी से किराए पर जेसीबी मंगाई। मंगलवार दोपहर दो बजे सड़क खुली तो टीम थराली के लिए रवाना हुई। वहीं पूछने पर पीएमजीएसवाई के अवर अभियंता भूपेंद्र सिंह से जब पूछा गया कि 24 घंटे तक सड़क क्यों नहीं खोली गई इस पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें