फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट के चिकित्सक आज से देगे निशुल्क सेवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
50 लाख से अपग्रेड होगा सीएमसी अस्पताल
विज्ञापन

-- ऑपरेशन थिएटर के अलावा मशीनरी, इक्यूबमेंट पर खर्च होगा फंड
-- डोईवाला अस्पताल में तैनात स्टाफ होगा अन्य अस्पतालाें में शिफ्ट

अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएमसी) डोईवाला की कमान स्वामी राम हिमालयन अस्पताल (एसआरएचयू) जौलीग्रांट को सौंपते ही अस्पताल पर सरकार की कृपा बरसनी शुरू हो गई है। सरकार ने अस्पताल को अपग्रेड करने के लिए 50 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। यह धनराशि आपरेशन थिएटर की रेनोवेशन व मशीनरी तथा इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च की जाएगी। इसके लिए सरकार की ओर से एक कमेटी गठित की गई है, जोकि अस्पताल में होने वाले खर्च का प्रपोजल तैयार करेगी।
दूसरी ओर सरकार व एसआरएचयू के बीच समझौते के तहत डोईवाला अस्पताल में 13 डॉक्टरों की तैनाती होगी। इनमें से मंगलवार को चार विशेषज्ञ चिकित्सक ओपीडी संभालेंगे। पखवाडे़ भर में अस्पताल की व्यवस्थाओं को एसआरएचयू टेकओवर कर लेगा। मंगलवार को फिजीशियन, स्त्री और बाल रोग विशेषज्ञ के अलावा एक अन्य चिकित्सक पहुंचेंगे। एसआरएचयू के चिकित्सक पूरी तरह निशुल्क सेवाएं देंगे। चिकित्सकों के लिए उपचार के लिए मशीनें आदि सरकार की ओर से उपलब्ध कराई जाएगी। मंगलवार को हिमालयन अस्पताल की टीम मुआयना कर उक्त धनराशि के व्यय के लिए योजना भी तैयार करेगी।
विज्ञापन

मरीजों से लिए जाना वाला शुल्क राज्य सरकार का ही रहेगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरएस पाल ने बताया कि मंगलवार से हिमालयन अस्पताल के चिकित्सकों की सेवाएं मिलनी शुरू हो जाएगी। व्यवस्थाओं को पुख्ता बनाने के लिए विचार विमर्श शुरू हो गया है। हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट के चिकित्सक अधीक्षक डा. वाईएस बिष्ट के अनुसार अस्पताल के चिकित्सक लोगों को बेहतर सेवाएं मुहैया कराएगा। अस्पताल की ओर से सभी सेवाएं पूरी तरह से निशुल्क हैं। मंगलवार से हिमालयन अस्पताल व्यवस्थाओं को मूर्त रूप देना शुरू कर देगा।
विज्ञापन

सरकारी बिल्डिंग पर काम करेंगे प्राइवेट डॉक्टर
चिकित्सा अधिकारी डॉ. पाल ने बताया कि सरकारी बिल्डिंग पर एसआरएचयू का स्टाफ सेहत सुविधाएं देंगे। इनमें डॉक्टर से लेकर, लैब टेकिभनशियन, स्टाफ नर्स व पैरा मेडिकल स्टाफ शामिल है। इसके अलावा मौजूदा समय के दौरान अस्पताल में जो स्टाफ है, उसे उन अस्पतालाें में भेजा जाएगा, जहां पर स्टाफ की अधिक जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें