डोईवाला महाविद्यालय में हुआ जागरूकता कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला। शहीद दुर्गा मल्ल पीजी कालेज डोईवाला में एक्सिस बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों ने शिक्षकों को मोबाइल बैंकिंग और साइबर ठगी के प्रति जागरूक करते हुए जानकारियां दी। डिप्टी वाइस प्रेसीडेंट रघुबीर चौहान और असिस्टेंट वाइस प्रेसीडेंट कैलाश बिष्ट ने आयोजित कार्यक्रम में बताया कि आधुनिक समय में बैंकिंग क्षेत्र ने अपनी सभी सुविधाओं को मोबाइल से जोड़ दिया है। ओवर ड्राफ्ट, एसएमएस अलर्ट, अकाउंट सिक्योरिटी, ट्रांजेक्शन लिमिट जैसी सभी सुविधाएं एक क्लिक पर उपलब्ध हैं। साइबर ठगी को रोकने के लिए एटीएम और डेबिट कार्ड पर नए फीचर और सिक्योरिटी सिस्टम लगा दिए गए हैं। कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक जीएस रावत, असिस्टेंट मैनेजर शाहरूख खान, डा. केएन बरमोला, डा. केएल तलवाड, डा. डीएस नेगी, डा. महाबीर सिंह रावत, डा. अंजलि वर्मा, डा. राखी पंचोला और डा. प्रभा बिष्ट आदि मौजूद थे।
अवैध स्मैक के साथ एक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला। कोतवाली पुलिस ने नशा उन्मूलन अभियान के तहत देर रात एक व्यक्ति को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। कोतवाल ओमवीर सिंह रावत ने बताया कि चांदमारी तिराहा डोईवाला से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पुनीत चौहान निवासी नगाण गांव थाना बडकोट उत्तरकाशी के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।