गोपेश्वर। सैकोट गांव की आराध्य मां इंद्रामती ने सोमवार को क्षेत्र के मासौं और नंदप्रयाग गांव का भ्रमण किया। डोली ने ध्याणियों के घर पहुंच कर उनकी कुशलक्षेम पूछी। भ्रमण के बाद डोली रात्रि प्रवास के लिए देर शाम उत्तरौं गांव पहुंची।
सैकोट गांव की आराध्य मां इंद्रामती की डोली 20 जुलाई से भ्रमण पर है। सोमवार को डोली प्रात: कालीन पूजा के बाद मासौं गांव से होते हुए झूलाबगड़ से नंदप्रयाग भ्रमण कर रात्रि विश्राम के लिए उत्तरौं गांव पहुंची। दिवारा समिति के अध्यक्ष देवेंद्र पंवार ने बताया के देव डोली दशोली और जोशीमठ गांवों का भ्रमण कर नृसिंह मंदिर जोशीमठ और बदरीनाथ धाम की यात्रा करेगी। देवी की अपने मंदिर पहुंचने पर गांव में भव्य पूजा अनुष्ठान का आयोजन होगा। इस मौके पर पंडित विजय प्रसाद मैठाणी, अंकित मैठाणी, जय पंवार, चंद्रमोहन, संजय पंवार, मानवेंद्र, सुशील सती, मातवर रावत और गोविंद सिंह आदि मौजूद थे।