फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...हरिद्वार में उमड़ा मुल्तानियों का सैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरिद्वार। मुल्तान जोत महोत्सव में गंगा के किनारे आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। देश-विदेश से पहुंचे मुल्तान समाज के लोगों ने सुबह के समय गंगा के साथ दूध की होली खेली। शाम के समय निकाली गई जोत यात्राएं विशेष आकर्षण का केंद्र बनी। यात्राएं हरकी पैड़ी पहुंचने पर हजारों जोतें गंगा में प्रभावित की। जोत यात्राओं के दौरान श्रद्धालुओं ने जमकर आतिशबाजी भी की।
रविवार को मुल्तान जोत महोत्सव की धूम सुबह से ही दिखाई देने लगी थी। शहर में अलग-अलग स्थानों पर ठहरे मुल्तानी समाज के लोग समूह के रूप में हरकी पैड़ी पहुंचे। पारंपरिक तरीके से उन्होंने मां गंगा के साथ दूध की होली खेली और सभी के लिए सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान आस्था और उत्साह का संगम देखते ही बन रहा था। बच्चों से लेकर महिलाओं और बुजुर्गों में काफी उत्साह दिखा। दोपहर में सभी ने शाम को निकाली जाने वाली जोत यात्रा की तैयारी की। मुल्तान युवा जोत समिति के नेतृत्व में खड़खड़ी से हजारों की भीड़ वाली जोत यात्रा सायंकाल प्रारंभ हुई और हरकी पैड़ी पहुंचने में इस यात्रा को घंटों लग गए। दौलतराम अपन, डा. महेंद्र नागपाल, रतनदेव चावला, एसपी गांधी, सतपाल अरोड़ा आदि के सानिध्य में चल रहे मुल्तानियों ने रास्ते भर अनेक करतब दिखाए। देश के बड़े चेहरों के डुप्लीकेट भी आकर्षण का केंद्र बने रहे। दर्जन भर बैंड बाजों के साथ निकली यात्रा में एक ऊंचे वाहन पर विशाल जोत रखी गई थी। ऐसी ही जोत यात्रा सोनीपत जोत महोत्सव समिति और युवा जोत समिति के तत्वावधान में हरकी पैड़ी तक निकाली गई। मायादेवी प्रांगण से निकली सोनीपत जोत यात्रा में विशाल भीड़ उमड़ी। लखनऊ धर्मशाला से निकली युवा जोत समिति की यात्रा मिल जाने पर भीड़ का कोई किनारा न रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार करनाल, पानीपत, हांसी, हिसार, जींद, रोहतक, यमुनानगर, अंबाला, राजपुरा आदि से आई जोत यात्राएं अलग-अलग स्थानों से हरकी पैड़ी के लिए रवाना हुई। जोत यात्राओं में महावीर बजरंग बली, भोलेनाथ, भूत प्रेत, दुर्गा भवानी आदि के वेशधारियों के इर्द गिर्द भारी भीड़ लगी रही। हनुमान का रूप धारण करने वाले के पांव छूने वालों का तांता लग गया। देशभर से आए मुल्तानवासियों की शोभा यात्राओं ने विशाल हिंदुत्व का संगम दिखाई पड़ा। सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों की धूम पूरे नगर में रही। शोभा यात्राओं पर जगह जगह आतिशबाजी की गई। मोदी का रूप धारण करने वाले अभिनंदन पाठक, बिग बी बने अमित, बाबा रामदेव बने संजय तलवार ओर अन्ना हजारे बने एसएन शाह नकवी दर्शकों को खूब रिझाते रहे। जगह जगह हो रही आतिशबाजियों के बीच नगरवासियों ने जोत यात्रा पर फूल बरसाए और यात्रियों का अनेक स्थानों पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें