फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार में हो रहा गरीबों का उत्पीड़न: आफाक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ें
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
जिला पंचायत के उपाध्यक्ष राव आफाक ने कहा कि जिले में दस माह से बुजुर्गों, दिव्यांग, और विधवाओं को पेंशन नहीं मिल रही है। भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को जल्द गरीबों की पेंशन देनी चाहिए। ऐसा न करने पर उन्होंने आमरण अनशन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

राव आफाक ने बृहस्पतिवार को प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता में कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में गरीब और असहाय जनता के साथ अन्याय किया जा रहा है। दस माह से असहाय लोगों को पेंशन नहीं दी जा रही है। पेंशन के लिए आधार कार्ड से खाता लिंक करना अनिवार्य होने पर उपाध्यक्ष ने आपत्ति जताई। कहा कि आधार कार्ड के चलते लोगों को पेंशन नहीं मिल पा रही है। वृद्धों के उंगलियों के निशान और आंख की रेटीना आधार कार्ड बनाने वाली मशीन नहीं ले रहे हैं। कहा कि पेंशन के लिए आधार कार्ड अनिवार्य होना समाप्त करना चाहिए। इससे पहले भी जिला पंचायत उपाध्यक्ष राव आफाक अली के नेतृत्व में लोगों ने जिला समाज कल्याण अधिकारी का घेराव किया था। राव आफाक ने कहा कि सरकार ने अगर दो महीने में गरीबों की पेंशन जारी नहीं की तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने जिला समाज कल्याण कार्यालय के बाहर आमरण अनशन पर बैठने की भी चेतावनी दी। साथ ही उन्होंने पेंशन को बढ़ाने की मांग भी की। इस मौके पर अशोक उपाध्याय, संजय शर्मा, रोशनलाल, राव कासिम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें