फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैन्य सम्मान के साथ किया सैनिक का अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
कीर्तिनगर। केरल के कालीकट विवि में एनसीसी बिंग में सेवारत बडियारगढ़ क्षेत्र के एक जवान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। बृहस्पतिवार को सैन्य सम्मान के साथ उनका पैतृक घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र लोस्तु बडियारगढ़ के चिलेड़ी गांव निवासी वीरेंद्र सिंह पुंडीर (44) का बुधवार को ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से निधन हो गया। पुंडीर 12 गढ़वाल राइफल का जवान था। वीरेंद्र बुधवार सुबह एनसीसी कैडे्टो को पीटी करवा रहे थे इसी दौरान उन्हें हार्ट अटैक आ गया। उन्हें पास में स्थित अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इससे पहले वह दम तोड़ चुके थे। बृहस्पतिवार को सैनिकों की ओर से उनके पार्थिक शरीर को चौरास के संगम विहार स्थित आवास पर पहुंचाया गया। यहां पर परिजनों सहित बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने पार्थिक शरीर के दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद सैनिक सम्मान के साथ उनका किलकिलेश्वर घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। जवान के पार्थिव शरीर को उनके दोनों पुत्रों व बड़े भाई सुरेंद्र सिंह पुंडीर ने मुुखाग्निी दी। जवान अपने पीछे पत्नी व पुत्र शुभम (19) और रोहित (16) को छोड़ गए। जवान की मौत से जहां परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है वही क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। इस मौके पर भारती सेना की ओर से सूबेदार कुलदीप सिंह, शंभू सिंह, जगदीश सिंह, दिनेश सिंह, मनोज नेगी देवेंद्र सिंह व स्थानीय निवासी सत्ये सिंह भंडारी, उत्तम भंडारी, विजयंत निजवाला, भगवान सिंह व स्थानीय प्रशासन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें