फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय परिसर में घुसा गुलदार, छात्रों व शिक्षिकाओं में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। खोला गांव में स्थित कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में बृहस्पतिवार दिनदहाड़े गुलदार घुस आया। इससे स्कूल में हड़कंप मच गया। बच्चे दहशत में आ गए। शिक्षिकाओं ने बच्चों सहित खुद को कमरे में बंद कर लिया। बच्चों के शोर पर आस पास के ग्रामीण स्कूल में पहुंचे, लेकिन तब तक गुलदार वहां से जा चुका था। इधर, तहसील प्रशासन ने क्षेत्र में वन कर्मियों से गश्त करने और और पिंजरा लगाने को कहा है। एक दिन पहले ही गुलदार ने एक महिला व युवक पर हमला कर दिया था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार करीब साढे़ बारह बजे कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में गुलदार के गुर्राने की आवाज सुनाई दी। उस समय शिक्षिकाएं और बच्चे विद्यालय भवन के बरामदे में थे। प्रधानाध्यापिका राजेश्वरी मिश्रा ने बताया कि गुलदार की गुर्राने की आवाज पर शिक्षिकाएं व छात्राएं कमरे के अंदर चली गईं और उन्होंने खुद को अंदर से बंद कर लिया। गुलदार विद्यालय प्रांगण में धमक गया था। शिक्षिकाओं और छात्राओं के शोर मचाने पर ग्रामीण विद्यालय परिसर में पहुंचे, लेकिन तब तक गुलदार वहां से जा चुका था। बुधवार को भी गुलदार ने बुघाणी रोड पर देर शाम एक महिला व युवक पर हमला कर दिया था। ग्रामीण नितिन घिल्डियाल ने बताया कि क्षेत्र में दो गुलदार सक्रिय हैं, जो कभी भी हमला कर सकते हैं। एसडीएम माया दत्त जोशी ने बताया कि वन विभाग के अधिकारियों से इस संबंध में वार्ता की गई है। वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त करने और पिजंरा लगाने की बात कही है।

पौड़ी में गुलदार ने बुजुर्ग पर किया हमला
अमर उजाला ब्यूरो
पौड़ी।
मंडल मुख्यालय से करीब 22 किलोमीटर दूर तिलफरयूं गांव में गुलदार ने घर में सो रहे बुजुर्ग पर हमला कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के बाद बुजुर्ग को घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पट्टी कफोलस्यूं के गांव तिलफरयूं मरोड़ा निवासी आनंद सिंह रावत (60) बुधवार रात घर में सोए थे। उन्होंने दरवाजा खुला छोड़ रखा था। रात करीब 12 बजे गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर गुलदार भाग गया और घर से लोग भी उठ गए। सुबह सूचना पर सामाजिक कार्यकर्ता हेमंत बिष्ट वनकर्मियों के साथ गांव पहुंचे। वहां से बुजुर्ग को राजकीय जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉ. आरके टम्टा ने बताया कि आनंद सिंह के सिर पर गहरा घाव है। मरहम पट्टी के बाद मरीज को छुट्टी दे दी गई है। उधर, गढ़वाल वन प्रभाग के डीएफओ रमेश चंद्र ने बताया कि मेडिकल जांच और विभागीय रिपोर्ट के आधार पर बुजुर्ग को मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें