एजेंसी चौक स्थित गढ़वाल स्वीट शॉप रेस्टोरेंट में बृहस्पतिवार को आग लग गई। रेस्टोरेंट कर्मियों ने पुलिस और फायर कर्मियों की मदद से समय रहते आग पर काबू पा लिया। जिस जगह हादसा हुआ, वहां आमतौर पर भीड़भाड़ रहती है। वहीं रेस्टोरेंट में भी ग्राहक मौजूद रहते हैं।
समय पर आग पर काबू पाने से बड़ा हादसा होने से टल गया। एलपीजी सिलेंडर में गैस लीक होने को आग लगने का कारण बताया जा रहा है।
पौड़ी कोतवाली निरीक्षक प्रमोद उनियाल ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर सर्विस मौके पर पहुंच गई थी। समय पर आग बुझा दी गई, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।