फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा दलित वर्ग की सच्ची हितैषी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
कोरी समाज उत्तराखंड प्रदेश युवा मोर्चा की बैठक में राष्ट्रपति पद पर रामनाथ कोविंद के विजय होने पर भाजपा को बधाई दी गई। कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार को दलित हितैषी करार दिया है।
विज्ञापन

ब्रह्मपुरी कृष्णा आश्रम में हुई बैठक में समाज के सदस्यों ने भाजपा का आभार जताया है। प्रदेश अध्यक्ष सुनील कोरी ने कहा कि मोदी सरकार ने रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाकर उन्हें जीत दिलाकर साबित कर दिया है कि भाजपा दलित और पिछड़े वर्ग की सच्ची हितैषी है। कहा कि समाज के लोग राष्ट्रपति से मिलकर हरिद्वार में झलकारी बाई के नाम पर एक चौक स्थापित करने को लेकर मुलाकात करेंगे। जहां झलकारी बाई की विशाल प्रतिमा लगवाई जाएगी। बैठक में आशाराम कोरी, सोनू कोरी, हिमांशु कोरी, अंकित कोरी, पंकज कोरी, मनोज कोरी, विनोद कोरी, रोशन कोरी, टिंकल कोरी, लक्ष्मण कोरी, दीपक कोरी, नीरज कोरी, मोनू कोरी, संजू कोरी, धनीराम कोरी आदि उपस्थित रहे। वहीं दूसरी ओर अखिल भारतीय कोरी, कोली समाज ने रामनाथ कोविंद के राष्ट्रपति बनने पर बुधवार को हरकी पैड़ी पर मां गंगा का दुग्धाभिषेक करने का निर्णय लिया है। यह जानकारी शहर अध्यक्ष तरुण कुमार ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें