फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास हत्याकांड की जांच पहुंची रणकेश्वर धाम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
आईटीबीपी के जवान की इंसास से चली गोली से मरे कांवड़िए एवं इंजीनियरिंग के छात्र विकास बेनीवाल की मौत के मामले की जांच कर रही पुलिस मंगलवार को उत्तरी हरिद्वार के रणकेश्वर धाम पहुंची, जहां वह ठहरा हुआ था। पुलिस ने आश्रम के कैमरे खंगाले तो कुछ कैमरे खराब मिले, जबकि बाकी में फुटेज ही नहीं मिल पाई।
विज्ञापन

हरियाणा के झज्जर जिले के गांव माजरा डी थाना बेरी के रहने वाले इंजीनियरिंग के छात्र विकास बेनीवाल की मौत आईटीबीपी के जवान के सरकारी असलहे से चली गोली लगने से हो गई थी। आईटीबीपी के जवान का आरोप था कि विकास उसका असलहा छीनने का प्रयास कर रहा था। जवान ने कांवड़िए विकास के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया था। इधर, दो तीन दिन पहले पहुंचे कांवड़िए विकास के पिता कृष्ण बेनीवाल ने आईटीबीपी के जवान संतोष चटर्जी और मितेश राणा पर बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। एसएसपी ने हत्याकांड की जांच सीबीसीआईडी से कराने के लिए पुलिस मुख्यालय को पत्र भेजा है। इधर, जांच कर रही पुलिस टीम मंगलवार को रणकेश्वर धाम पहुंची, जहां कांवड़िया ठहरा हुआ था। आश्रम में लगे सीसीटीवी कैमरों को जब खंगाला गया तो वह खराब मिले। जो कैमरे ठीक थे उनमें विकास से जुड़ी कोई फुटेज नहीं मिली। कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल के आसपास कैमरे नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें