फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लामबगड़ में चार घंटे अवरुद्ध रहा बदरीनाथ हाईवे

विज्ञापन
विज्ञापन
जोशीमठ। बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ में सोमवार को भी चार घंटे बंद रहा। यहां रुक-रुककर हो रही भारी बारिश से चट्टान से मलबा और पत्थर हाईवे पर आ रहे हैं। बारिश होने पर खतरे को देखते हुए पुलिस ने बदरीनाथ धाम जा रहे यात्रा वाहनों को लामबगड़ में ही रोक दिया गया। बारिश रुकने पर यात्रियों को रवाना किया गया।
विज्ञापन

रविवार रात को लामबगड़ क्षेत्र में भारी बारिश हुई, जिससे रात को ही हाईवे बंद हो गया था। सोमवार सुबह पांच बजे जैसे ही बदरीनाथ धाम के लिए यात्रा वाहनों की आवाजाही शुरू हुई तो लामबगड़ में वाहनों के पहिए थम गए। सुबह सात बजे सीमा सड़क संगठन की जेसीबी के जरिए मलबा और पत्थरों को हटाया गया। तब सुबह आठ बजे वाहनों की आवाजाही सुचारु हो पाई। सुबह ग्यारह बजे से अचानक दोबारा क्षेत्र में बारिश शुरू हुई, जिससे दोपहर बारह बजे पुलिस ने लामबगड़ में बदरीनाथ धाम जा रहे यात्रा वाहनों की आवाजाही रोक दी। जब दोपहर एक बजे बारिश थमी तो इसके बाद यात्रा वाहनों की आवाजाही शुरू हुई। जोशीमठ के एसडीएम योगेंद्र सिंह का कहना है कि बारिश के दौरान लामबगड़ में वाहनों की आवाजाही नहीं कराई जा रही है। बदरीनाथ हाईवे को सुचारु रखने के लिए बीआरओ व लोनिवि (एनएच) के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें