फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बौद्घिक, शारीरिक और मानसिक विकास पर हुई चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। ब्लाक विभिन्न सरकारी और निजी विद्यालयों में हुई अभिभावकों और शिक्षकों की बैठक में स्कूलों में बेहतर शैक्षणिक माहौल तैयार करने पर चर्चा की गई। इसके साथ ही बच्चों का बौद्घिक, शारीरिक और मानसिक विकास के लिए विभिन्न योजनाओं को अमल में लाने की बात कही गई।
विज्ञापन

नगर के हिमालयन चिल्ड्रन एकेडमी जूनियर पब्लिक स्कूल में आयोजित बैठक में प्रबंधक रमेश मैखुरी ने कहा कि बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए विद्यालयों की भूमिका अहम होती है। निजी विद्यालयों में जनरल अवेयरनैस के कार्यक्रम भी करने चाहिए। बैठक में प्रधानाचार्य सुभाष चमोला, उपाध्यक्ष धीरेंद्र भंडारी सहित शिक्षक और अभिभावक मौजूद थे। दूूसरी ओर आदर्श विद्या मंदिर स्कूल में पीटीए कार्यकारिणी का गठन करते हुए संपूर्णानंद डिमरी अध्यक्ष, सुरेंद्र सिंह रावत उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष सुमन खंडूडी, पदेन प्रधानाचार्य हरीश चंद्र तथा शिक्षक गोविंद सिंह सचिव बनाए गए। प्रधानाचार्य हरीश चंद्र ने विद्यालय की प्रगति के लिए अभिभावकों से सुझाव मांगे। राजकीय इंटर कालेज लंगासू में पीटीए कार्यकारिणी का गठन करते हुए जगदंबा प्रसाद मैखुरी को अध्यक्ष बनाया गया। वहीं जीआईसी केदारूखाल में भी पीटीए की बैठक में विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें