फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भेजज संघ के सदस्यों ने उठाई कालेश्वर में कोल्ड स्टोर स्थापित करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। जिला भेषज सहकारी संघ के संचालक मंडल ने कालेश्वर में कोल्ड स्टोर स्थापित करने की मांग उठाई। भेषज संघ ने चालू वित्तीय वर्ष में औषधीय पादप तेजपात, आंवला, रीठा, बज्रदंती और कूठ के करीब एक लाख पौधों के उत्पादन का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन

संघ कार्यालय में आयोजित बोर्ड बैठक में भेषज संघ के अध्यक्ष अरविंद नेगी ने कहा कि जिला भेषज संघ की ओर से जड़ी-बूटी के कृषिकरण पर विशेष जोर दिया जा रहा है। जड़ी-बूटी का कृषिकरण हिमालय क्षेत्रों से जुड़े काश्तकारों की आर्थिकी के लिए मील का पत्थर साबित हो सकता है। संघ के सचिव चंद्रवीर सिंह ने जड़ी-बूटी कृषिकरण, संग्रहण और आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। संचालक मंडल के सदस्य बख्तावर सिंह बिष्ट, आलम सिंह पंवार, महावीर सिंह रावत, दिलवर सिंह राणा और आनंद सिंह पंवार ने विचार रखे। बैठक का संचालन चंद्र सिंह ने किया। बैठक के बाद संचालक मंडल के सदस्यों ने भेषज संघ परिसर में तेजपात के पौधों का रोपण किया। संघ के अध्यक्ष अरविंद नेगी ने सभी कर्मचारियों को पौधों के संरक्षण का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें