फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने भक्तों से विदा लेकर बदरीनाथ की यात्रा पर निकली मां इंद्रामति

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। घुड़साल गांव की आराध्य देवी मां इंद्रामति की डोली भक्तों से विदा लेकर सोमवार को बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा के लिए रवाना हुईं। रात्रि प्रवास के लिए मां इंद्रामति सैकोट गांव पहुंचीं, यहां देवी भक्तों ने मां इंद्रामति की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत किया और परिवार की कुशलता की कामना की।
विज्ञापन

मां इंद्रामति की डोली वर्ष 2012 में केदारनाथ की तीर्थयात्रा पर गई थी। इस बार मां की डोली बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा पर निकली है। सोमवार को सुबह पांच बजे से मां इंद्रामति की विशेष पूजा हुई। आचार्य पंडित बदरी प्रसाद मैठाणी, रमेश मैठाणाी, विजय मैठाणी और त्रिलोक चंद्र मैठाणी ने गणेश पूजा के साथ ही मां इंद्रामति की पूजा और शृंगार किया। सुबह दस बजे डोली ने बदरीनाथ धाम के लिए प्रस्थान किया। अपनी आराध्य देवी से मिलने के लिए क्षेत्र की ध्याणियां (विवाहित बेटियां) भी इन दिनों मायके पहुंची हुई हैं। मां इंद्रामति सैकोट, गोपेश्वर, पीपलकोटी, जोशीमठ और पांडुकेश्वर होते हुए बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा पर जाएंगी। इस मौके पर दिवारा समिति के अध्यक्ष चरण सिंह पंवार, देवेंद्र सिंह पंवार (पश्वा), भीम सिंह नेगी, जयदेव सिंह पंवार, जिला पंचायत सदस्य ऊषा रावत, प्रधान शिशुपाल सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य माहेश्वरी देवी, देवेंद्र सिंह पंवार, सूरज, विजेंद्र सिंह, अमित पंवार, दिगंबर सिंह और मोहन पंवार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें