श्रीनगर। ब्लाक देवप्रयाग के जीआईसी पलेठी डोबल्यूं में पीटीए गठन के बाद विद्यालय में वर्षों से रिक्त चल रहे शिक्षकों के पदों पर चर्चा की गई। कहा गया कि शिक्षक न होने से क्षेत्र के बच्चे अन्य विद्यालयों में प्रवेश लेने को मजबूर हैं। उन्होंने समस्याओं का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
जीआईसी पलेठी में पीटीए की नई कार्यकारिणी का गठन कर, प्रकाश चंद्र उनियाल अध्यक्ष, श्याम लाल सह सचिव और कर्ण सिंह कोषाध्यक्ष चुने गए। प्रधानाचार्य प्रेम सिंह उच्छोली व प्रवक्ता नरेंद्र कुमार तिवाड़ी ने अभिभावकों को विद्यालय की समस्याओं से अवगत करवाया। बैठक में विद्यालय में खेल मैदान, चाहरदीवारी, विद्यालय के लिए पैदल मार्ग के निर्माण का भी प्रस्ताव रखा गया। नव निर्वाचित पीटीए अध्यक्ष ने कहा कि विद्यालय की समस्याओं को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल शीघ्र उच्च अधिकारियों से मुलाकात करेगा। इस मौके पर जीत सिंह चौहान, प्रधान मोहन दास, जबर सिंह, भागवत मिस्त्री, अरविंद चौबे और तौफिक अहमद आदि मौजूद थे। ब्यूरोेे