फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरिल्लाओं ने दी अगस्त से आंदोलन उग्र करने की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

श्रीनगर। नौकरी, पेंशन व अन्य मांगों के लिए एसएसबी प्रशिक्षित गुरिल्लाओं ने सरकार की उपेक्षापूर्ण नीति पर आक्रोश जताया। उन्होंने मांगों पर शीघ्र कार्रवाई न होने पर अगस्त माह से आंदोलन उग्र करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

मांगों को लेकर गुरिल्ला संगठन का धरना एसएसबी के केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र के सामने 19वें दिन भी जारी रहा। इस मौके पर संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मानंद डालाकोटी ने कहा कि अगर केंद्र और राज्य सरकार गुरिल्लाओं की मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नही करती है तो गुरिल्लाओं को उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। धरने पर बैठने वालों में बृजमोहन गुर्साइं, प्रताप भंडारी, कन्हैया लाल, प्रेम सिंह, हीरा लाल जैन, जसवंती देवी, वेद प्रकाश, चंद्रा देवी, दिक्कू देवी, गिरधारी, राजेंद्र भंडारी, संत लाल और महावीर चौहान आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें