अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
भेल बचाओ संयुक्त मोर्चा के बैनर तले भेल की पांच यूनियनों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर फाउंडरी गेट पर भेल प्रबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेेबाजी की। संयुक्त मोर्चा ने चेतावनी दी है कि समस्याओं हा समाधान होने के बाद ही आंदोलन खत्म किया जाएगा।
संयुक्त मोर्चा का नेतृत्व करने रहे हीप के महामंत्री संदीप चौधरी ने कहा कि भेल के दस प्रतिशत शेयर केंद्र सराकर द्वारा बेचे जाने, पीपी के भुगतान में देरी, चार मजदूरों को बैंगलूर में स्थानांतरण आदि के विरोध में संयुक्त मोर्चा ने विरोध प्रदर्शन किया। भेल प्रबंधन की ओर से समस्याओं का सकारात्मक समाधान तक संयुक्त मोर्चा का विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। बीएमटीयू के महामंत्री नीशू कुमार ने कहा कि भेल प्रबंधन ने संयुक्त मोर्चा के आंदोलन को कमजोर करने के लिए चार मजूदरों का बैंगलूर यूनिट में तबादला कर दिया है। सीआईटीयू के महामंत्री अशोक चौधरी, बीयूकेएम के कार्यवाहक अध्यक्ष रीतेश और भेल कामगार सेना के महामंत्री नागेश पटेल ने कहा कि 15 जुलाई को भी भेल की पांच यूनियनों ने अपनी समस्याओं को लेकर भेल के मुख्य द्वार पर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन करने वालों में केएस गुसाईं, अशोक चौधरी, मनमोहन कुमार, राज किशोर आदि मौजूद थे।