फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर गुरिल्ला हुए मुखर

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। पेंशन, नौकरी और गुरिल्लाओं की सत्यापन रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की मांग को लेकर गुरिल्ला संगठन की ओर से जुलूस निकाला गया। इसके बाद एसडीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को मांगों का ज्ञापन भेजा गया। गुरिल्ला संगठन ने ब्लॉक, जिला, प्रदेश और केंद्रीय स्तर पर आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मांगों को लेकर एसएसबी केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र के सम्मुख गुरिल्ला संगठन का धरना 16वें दिन भी जारी रहा। विभिन्न जनपदों से बड़ी संख्या में पहुंचे गुरिल्लाओं ने धरनास्थल से एसडीएम कार्यालय तक जुलूस निकालकर नारेबाजी की। गुरिल्लाओं ने तहसील के समक्ष प्रदर्शन कर एसडीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, प्रदेश के मुख्यमंत्री और एसएसबी के अधिकारियों को मांगों का ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में गुरिल्लाओं ने एसएसबी की नवगठित खुफिया एजेंसी में गुरिल्लाओं को नियुक्ति दिए जाने की मांग की है। इसमें कहा गया कि सरकार को 15 साल बाद खुफिया एजेंसी के गठन की याद आई है, जबकि वर्ष 2002 से पहले देश की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर छापामार युद्ध में दक्ष प्रशिक्षित गुरिल्लाओं के साथ एसएसबी की सिविल शाखा का अच्छा तालमेल था और सभी सूचनाएं एकत्र की जाती थीं। इसलिए इस काम को गुरिल्ला अच्छे ढंग से कर सकते हैं। गुरिल्लाओं ने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में राज्य सरकार की ओर से की गई घोषणाओं और शासनादेशों पर शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की है। धरनास्थल पर आंदोलन को विस्तार एवं गति देने की आवश्यकता पर बल दिया गया। इसके तहत ब्लॉक और जिला स्तर पर धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। कहा गया कि मांगों के लिए शीघ्र ही दिल्ली और देहरादून में भी कार्यक्रम किए जाएंगे। इस मौके पर संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष बह्मानंद डालाकोटी, गुलाब सिंह बिष्ट, पीएल उनियाल, हिम्मत सिंह महर, बृजमोहन कतियाल, बृजमोहन गुर्साइं, कुंवर सिंह, शिवभजन कोहली, सुलोचना, लक्ष्मी, राधा, उम्मेद लाल, चमन दास, सुषमा, बीना, विजय नंद, संगीता देवी और कुशाल सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें