फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाविद्यालय में खुला ताला, छात्रों का आंदोलन स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


थराली। पंद्रह दिनों में समस्याओं के उचित निस्तारण के आश्वासन पर राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी के छात्रों ने आंदोलन समाप्त कर दिया। प्रशासन की ओर से मिले आश्वासन के बाद छात्रों में महाविद्यालय में लगाया ताला खोल दिया।
महाविद्यालय में शिक्षकों की तैनाती, स्नातक और स्नातक स्तर के कला संकाय में नए विषयों की स्वीकृति सहित अन्य सात सूत्री मांगों को लेकर छात्र नेताओं ने महाविद्यालय में मंगलवार को तालाबंदी की थी। इससे स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं की प्रवेश प्रक्रिया बाधित हो रही थी। बुधवार को एसडीएम सीएस डोबाल, प्रभारी थानाध्यक्ष संतोष सेमवाल आदि ने आंदोलनकारी छात्रों से वार्ता की। प्रशासन की ओर से 15 दिनों में समस्याओं के उचित निस्तारण के आश्वासन पर छात्र माने और ताला खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र संघ अध्यक्ष कमल गिरि ने कहा यदि पांच अगस्त तक सभी समस्याएं हल नहीं र्हुइं तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर पीटीए अध्यक्ष शंकर लाल, छात्र संघ उपाध्यक्ष नवीन चंद्र सती, कोषाध्यक्ष अरुण दत्त, विवि प्रतिनिधि नवीन चंदोला, सचिव मोहित शाह सहसचिव सुनीता तोरतियाल सहित कई छात्र प्रतिनिधि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें