फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाल विवि के पर्यटन विभाग की लघु फिल्म को मिला सार्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस अवार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर (ब्यूरो)। गढ़वाल विवि के पर्यटन विभाग के छात्रों की ओर से बनाई गई लघु फिल्म ‘सैर-सलीका’ को सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह सार्टिफिकेट भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से दिया गया है।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि के पर्यटन विभाग ने शैक्षणिक भ्रमण के दौरान पर्यटन स्थलों पर सफाई का अभिनव प्रयोग किया था। विभाग के सर्वेश उनियाल ने बताया कि इस अभियान का नाम सैर-सलीका रखा गया था। अभियान का उद्देश्य था कि पर्यटन स्थलों के भ्रमण के दौरान स्थलों की स्वच्छता का ध्यान भी रखा जाय। पर्यटन स्थलों के भ्रमण का सलीका कैसा हो, यह निर्धारित किया जाए। उनियाल ने बताया कि सैर-सलीका अभियान की शुुरुआत 1 मार्च 2016 को जयपुर के अलर्बट हॉल से की गई थी। पर्यटन विभाग के छात्रों ने सैर-सलीका अभियान के तहत पर्यटन स्थलों की स्वच्छता पर ढाई मिनट की एक लघु फिल्म बनाई थी। इस फिल्म में पर्यटन स्थलों के भ्रमण के दौरान किए गए स्वच्छता कार्यों पर क्लिपिंग थी। फिल्म को भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को भेजा गया था। मंत्रालय ने इस फिल्म को एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें