फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की छत में सवार यात्रियों को उतारने के लिए करनी पड़ी मेहनत

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। बस की छत में सवार अमृतसर (पंजाब) के 3 तीर्थयात्रियों को उतारते समय पुलिस और यात्रियों में झड़प हो गई। आरोप है कि एक प्रशिक्षु उप निरीक्षक ने तीर्थयात्रियों को डंडा मार दिया।
विज्ञापन

अमृतसर से तीर्थयात्रा को निकले 3 यात्री रविवार को श्रीनगर में एक बस की छत में सवार हो गए। पुलिस ने यात्रियों को छत में न जाने की सलाह देते हुए उतरने को कहा, लेकिन तीर्थयात्री छत में बैठने की जिद में अड़े रहे और पुलिस के साथ बहस करने लगे। इसी बीच एक प्रशिक्षु एसआई ने आपा खोते हुए यात्रियों पर डंडा मार दिया। जिस पर यात्री चुप हो गए और नीचे उतर आए। पुलिस तीनों को कोतवाली में लाई। उनको समझाने के बाद गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया। कोतवाल नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि बस की छत में बैठने से मना करने पर यात्री बहस कर रहे थे। यात्रियों के साथ कोई मारपीट नहीं की गई। उनको बस की छत से जबरन उतारना पड़ा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें