फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ियों की जर्सी पर योगी की तस्वीर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद इस बार कांवड़ मेले में सीएम योगी का क्रेज दिखाई दे रहा है। हरिद्वार पहुंचे रहे कांवड़ियों के कपड़ों में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी की तस्वीर दिखाई दे रही हैं। विभिन्न राज्यों से लाखों कांवड़िए भगवान शिव को जलाभिषेक के लिए हरिद्वार और ऋषिकेश से जल लेकर जाते हैं। इस बार कांविड़यों के भगवा कपड़ों में यूपी के मुख्यमंत्री योगी की तस्वीर खासतौर पर दिखाई दे रही है। कांवड़ियों में सीएम योगी का जादू लोगों के सर चढ़कर बोल रहा है। नोएडा से कांवड़ लेने हरिद्वार पहुंचे गोविंद बताते हैं कि योगी की कार्यशैली को देख वह उनके फैन हो गए हैं। योगी की फोटो लगी टी शर्ट पहनने वाले गोविंद ने बताया कि इस बार उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा को विशेष इंतजाम किया गया है। यूपी में शिव भक्तों के लिए जगह- जगह मेडिकल कैंप, लंगर सहित तमाम व्यवस्था की गई है। प्रिंस ने बताया कि पहली बार वह कांवड़ लेने हरिद्वार पहुंचे है।
विज्ञापन


टी-शर्ट की डीमांड
योगी की टी-शर्ट देखकर अन्य कांवड़िए भी दुकानदारों से योगी की तस्वीर वाली टी-शर्ट की मांग कर रहे हैं। शुरुआत में बाजारों में योगी की टी-शर्ट कम थी। डिमांड के बाद योगी की तस्वीर वाली टी-शर्ट की संख्या बढ़ गई है। दुकानदार 150 रुपये से लेकर 300 तक यह टी-शर्ट बेच रहे है। बीते साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का क्रेज था। जबकि तिरंगे का क्रेज आज भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें