फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शस्त्र जमा न करने पर पुलिस सख्त, 1500 लाइसेंस होंगे निरस्त

Wed, 18 Jan 2017 12:58 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
Gun
विज्ञापन
नोटिस भेजने के बावजूद लाइसेंसी शस्त्र जमा न कराने वालों पर देहरादून पुलिस सख्त हो गई है। पुलिस ने ऐसे 1500 लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति जिला प्रशासन से कर दी है। अब आगे की कार्रवाई प्रशासन करेगा।
विज्ञापन


एसपी सिटी अजय सिंह ने बताया कि शहर के 10 थाना क्षेत्र के करीब छह हजार लाइसेंस धारकों में से मात्र 12 सौ लोगों ने ही शस्त्र जमा किए। वहीं आयोग के सख्त निर्देश है कि आचार संहिता के दौरान शस्त्र अनिवार्य रूप से जमा कराया जाए।

पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए लाइसेंस धारकों को नोटिस भेजकर शस्त्र जमा करने को कहा गया था। हालांकि कुछ लोगों ने जिन्हें जीवन का खतरा है, वह थानाध्यक्षों को आवेदन किए हैं, जिनकी संख्या भी कम है।
विज्ञापन


कुछ ऐसे लोग हैं जो सिक्योरिटी गार्ड के पद पर कहीं तैनात है, उनका लाइसेंस निरस्त नहीं किया जाएगा। बशर्ते थाने में उसने प्रत्यावेदन भरा हो। अजय सिंह ने बताया कि नोटिस के बावजूद जिन 1500 लोगों ने शस्त्र जमा नहीं कराए हैं, उनके लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें