फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी में एक्टिव हुआ गुलदार, दहशत में लोग

Tue, 17 Jan 2017 09:38 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
तेंदुआ - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
राजधानी देहरादून छावनी परिषद गढ़ी के वार्ड नंबर छह गांधीग्राम में गुलदार की सक्रियता से लोग दहशत में हैं। दो दिन पहले गुलदार ने एक कुत्ते को जख्मी किया था। क्षेत्रवासियों ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर गुलदार पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन


कैंट बोर्ड की उपाध्यक्ष राजेंद्र कौर सोंधी ने बताया कि वार्ड छह में कई दिन से गुलदार आ रहा है। क्षेत्र में कई बार शाम को गुलदार देखा गया है। इस डर के कारण शाम के बाद लोग घरों में कैद हो जाते हैं।

उधर, स्थानीय लोगों की शिकायत पर वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में कांबिंग कर गुलदार को पकड़ने को अभियान चलाया। हालांकि वन विभाग को अभी तक गुलदार नजर नहीं आया है। वहीं, उपाध्यक्ष सोंधी ने कैंट बोर्ड के सीईओ जाकिर हुसैन से क्षेत्र में लाइट की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें