IIदून मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डा. गीता जैन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक मे शासन के निर्देशानुसार व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। प्राचार्य ने कि अस्पताल में पंद्रह अतिरिक्त आइसीयू बेड शुरू कर दिए गए है। इनमें सर्जिकल व रेस्पिरेटरी आइसीयू शामिल हैं। किसी भी तरह की आपात स्थिति से निपटने के लिए अस्पताल प्रबंधन पूरी तरह तैयार है। चिकित्सक, कर्मचारियों को भी अलर्ट रहने को कहा गया है।
I
I
I
I
I
I
आज होगी फायर ड्रिल
I
I
I
Iदून मेडिकल कालेज अस्पताल में आज फायर ड्रिल की जाएगी। उप चिकित्सा अधीक्षक डा. एनएस बिष्ट ने बताया कि फायर आडिट के साथ ही अस्पताल में एक ड्रिल का भी आयोजन किया जा रहा है। ताकि यह परखा जा सके कि आपात स्थिति के लिए हम कितना तैयार हैं। जहां कमियां दिखेंगी, उन्हें दूर किया जाएगा।I