I
II
I
I
I
Iनेशनल सीनियर व सब जूनियर पिट्टू चैंपियनशिप में उत्तराखंड के सब जूनियर बालक वर्ग की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया है। मध्य प्रदेश के इंदौर चल रही चैंपियनशिप के सब जूनियर बालक वर्ग में क्वार्टर फाइनल के मुकाबले में उत्तराखंड ने राजस्थान को हराया। जबकि सेमीफाइनल में उत्तराखंड ने भारतीय जनजातीय संगठन की टीम को 55-47 के अंतर से हराकर फाइनल में जगह बनाई। इससे पहले लीग मैचों में उत्तराखंड ने ओडिशा और छत्तीसगढ़ को हरा अगले दौर में अपनी जगह पक्की की। उधर सीनियर बालक वर्ग में भी उत्तराखंड की टीम ने राजस्थान को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।I