फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट कर रकम दाेगुनी करने का झांसा देकर 15 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
- शिकायत पर पटेलनगर पुलिस ने दंपती सहित चार के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
विज्ञापन


प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट कर रकम दाेगुनी करने का झांसा देकर लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। शिकायत पर पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने दंपती सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप है कि पहले किट्टी के नाम पर पैसा जमा करवाया गया और इसके बाद प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने का झांसा देकर धोखाधड़ी की गई।


पटेलनगर कोतवाली पुलिस के अनुसार आरोग्य विहार बंजारावाला निवासी ममता तिवारी ने शिकायत कर बताया कि उनके परिचित राजेश शर्मा सरिता क्रेडिट कम्पनी चलाते हैं। राजेश की पत्नी सरिता शर्मा उनकी बेटी नेहा शर्मा और उनकी मित्र मीनाक्षी अरोड़ा साझेदार हैं। आरोप लगाया कि इन लोगों के विश्वास और आश्वासन दिलाने पर अपने पति के नाम से एक अगस्त 2015 को किट्टी का संचालन शुरू किया। 37 हजार 500 रुपये प्रतिमाह 20 माह तक जमा करवाए गए। बताया कि इससे 15 लाख रुपये जमा हुए। इसके बाद और पैसों की मांग की गई।
विज्ञापन


आरोपियों ने बताया था कि पैसा प्रोपर्टी में इन्वेस्ट करेंगे। साढ़े तीन साल के बाद 15 लाख की रकम दोगुनी हो जाएगी और 30 लाख रुपये दिए जाएंगे। आरोप लगाया कि विश्वास में लेने के लिए आरोपियों ने चेक दिए, लेकिन यह बाउंस हो गए।
विज्ञापन




आरोप है कि किट्टी व प्रोपर्टी में इन्वेस्ट के नाम पर रकम हड़पी गई। अब धमकी दी जा रही है। पुलिस ने आरोपी राजेश शर्मा, सरिता शर्मा, नेहा शर्मा निवासी बसंत एन्क्लेव नवादा देहरादून और मीनाक्षी अरोड़ा निवासी केदारपुरम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें