फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: फतेहपुर में 15 बीघा अवैध प्लॉटिंग में हुआ निर्माण ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण ने फतेहपुर में 15 बीघा अवैध प्लॉटिंग में बना निर्माण ध्वस्त कर दिया। कॉलोनाइजर को दोबारा काम शुरू करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन


सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज के नेतृत्व में बुधवार को एमडीडीए की टीम फतेहपुर पहुंची। वहां राजकीय इंटर कॉलेज के पास अशोक चम्मेल ने 15 बीघा अवैध प्लॉटिंग में निर्माण किया था। टीम ने चाहरदीवारी और सड़क को जेसीबी से तोड़ दिया। एमडीडीए के उपाध्यक्ष वंशीधर तिवारी ने बताया कि कॉलोनाइजर को पूर्व में नोटिस जारी किया गया था, लेकिन उसने निर्माण कार्य जारी रखा। बताया कि अवैध प्लॉटिंग में सचेतक बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें