फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैंस-भटियाणा सड़क निर्माण से क्षतिग्रस्त हुई पेयजल लाइन, खेत हुए बर्बाद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। निर्माणाधीन रैंस-भटियाणा मोटर मार्ग के मलबे से लोदला गांव की पेयजल लाइन का मुख्य स्रोत क्षतिग्रस्त हो गया है। साथ ही मलबे से गांव को भी खतरा हो गया है। ग्रामीणों ने शीघ्र मलबे का निस्तारण न होने पर कलेक्ट्रेट मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

कनिष्ठ प्रमुख गंभीर सिंह नेगी, उप प्रधान वीरेंद्र सिंह, दिनेश जोशी, दलवीर सिंह, भगवती जोशी, कल्याण सिंह गुर्साइं और डीएस कोश्यारी ने कहा कि एक माह से सड़क निर्माण का मलबा लोदला गांव के लिए सप्लाई हो रही पेयजल लाइन के मुख्य स्रोत पर गिर रहा है। पीएमजीएसवाई के अधिकारियों की ओर से मलबे के लिए डंपिंग जोन भी चिह्नित नहीं किया गया है, जबकि इसके लिए विभाग को शासन से बजट मिलता है। मलबे से सोल्टा गांव के खेत भी बर्बाद हो गए हैं। ग्रामीणों ने गांव की ओर वायर क्रेट (तार युक्त दीवार) निर्माण की मांग की। पीएमजीएसवाई के ईई बीएस रावत का कहना है कि मलबा निस्तारण के लिए डंपिंग जोन बनाए गए हैं। बारिश से मलबा पेयजल योजना तक आ गया होगा। जल्द मलबे का निस्तारण कर पेयजल लाइन सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें