फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा पर आतंकवादी हमलों से गुस्से में है कांवडिये

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
अमरनाथ यात्रा पर हुए आतंकी हमले से सामान्य जनमानस तो गुस्से में हैं ही कांवड़ लेने आए शिवभक्तों में भी आक्रोश हैं। ये शिवभक्त केंद्र सरकार से आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। श्रद्धालुओं पर हमले को इन्होंने कायरतापूर्ण कार्रवाई बताया।
अमर उजाला ने मंगलवार को कांवड़ ले जा रहे कई शिवभक्तों से बात की तो उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ अब आर-पार की जंग होनी चाहिए।
रेवाड़ी हरियाणा से आए जीएस यादव ने कहा कि कश्मीर की समस्या का समाधान धारा 370 की समाप्ति है। जैसे पंजाब से आतंकवाद सख्ती के साथ समाप्त किया गया था वैसे ही जम्मू कश्मीर में भी किया जाना चाहिए। उन्होंने अमरनाथ यात्रियों पर हुए हमले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
विज्ञापन

तिलकनगर दिल्ली से आये कांवड़िए कृष्ण कुमार और सरदार जसवीर सिंह ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि हज यात्रियों को सब्सिडी और अमरनाथ यात्रियों को गोेेली मिल रही है, क्या भारत में बहुसंख्यक होना अपराध है।
पलवल हरियाणा से आये विवेक तेवतियां और चेतन बेनीवाल और मुकेश तेवतियां ने जम्मू कश्मीर की भाजपा पीडीपी सरकार को अमरनाथ तीर्थयात्रियों रक्षा में नाकाम बताते हुए इसे भाजपा का दोहरा चरित्र उजागर होना बताया उन्होंने कहा कि सत्ता सुख के लिए भाजपा तथा पीडीपी से हाथ मिलाकर जम्मू कश्मीर को आतंकवादियों के हवाले कर चुकी है।
अलवर राजस्थान के कांवडिए विजय कुमार मीणा ने अमरनाथ यात्रा पर प्रतिवर्ष होने वाले आतंकवादी हमलों की निंदा करते हुए कहा कि भाजपा भी तुष्टिकरण की नीति पर काम कर रही है जिसका परिणाम मुसलिम आतंकवाद है,
पटौदी हरियाणा के कांवडिए देवकरण ने हज यात्रियों की तरह कैलाश मानसरोवर तथा अमरनाथ केदारनाथ आदि की तीर्थ यात्रा करने वाले हिंदू तीर्थ यात्रियों के लिए भी सब्सिडी की मांगा की।
विज्ञापन

कुछ कांवड़ियों ने आरएसएस के राष्ट्रीय मुसलिम मंच के विचारों का विरोध करते हुए कहा कि जो मुसलमान 70 वर्षों में भारत का नहीं हुआ तथा कश्मीरी आज भी खुद को हिंदुस्तानी नहीं मानता है वह राष्ट्रीय मुसलिम मंच के संयोजक इन्द्रेश कुमार के हृदय परिवर्तन विचारधारा को कैसे समझेगा। एक देश में दो कानून और दो प्रकार की नीतियां मुसलिम आतंकवाद को बढ़ावा दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें