फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेलदार ने 30 लाख में बेच दी नगर निगम की जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
नगर निगम में कार्यरत एक बेलदार ने अवैध रूप से 30 लाख रुपये में नगर निगम की जमीन बेच दी है। उसने टिबड़ी में आधा बीघा से अधिक जमीन पर कब्जा कर रखा है। नगर निगम के अधिकारी अपने बेलदार के कब्जे से लाखों रुपये की जमीन छुड़ाने का आदेश भूल गए हैं। जमीन खाली कराने की कार्रवाई के विरुद्ध बेलदार हाईकोर्ट गया था, जहां से उसे राहत नहीं मिली।
विज्ञापन

हाईकोर्ट में रिट खारिज होने के बाद नगर आयुक्त अशोक पांडेय ने नगर निगम के अधिशासी अभियंता को बेलदार के कब्जे से नगर निगम की जमीन को मुक्त कराने का आदेश दिया था। सूत्रों ने बताया कि इसके बाद बेलदार ने नगर निगम की अवैध रूप से कब्जाई आधा बीघा जमीन में से एक हिस्सा 30 लाख रुपये में बेच दी है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी नगर निगम के अधिकारियों ने लाखों रुपये मूल्य की जमीन को अपने बेलदार के कब्जे से छुड़ाने की कोशिश नहीं की है। ताज्जुब की बात यह है कि जब नगर आयुक्त अशोक पांडेय से बेलदार से जमीन का कब्जा हटाने के बारे में कार्रवाई नहीं होने के बाबत पूछा तो उन्हाेंने बताया कि उन्हें इस बारे में याद नहीं है कि कब्जा हटाने का किसी को आदेश भी दिया था। नगर आयुक्त ने कहा कि वह पूरे प्रकरण की फाइल को देखकर कब्जा हटाने की कार्रवाई कराने के साथ ही बेलदार के विरुद्ध कर्मचारी आचरण नियमावली के तहत कार्रवाई करेंगे। सूत्रों ने बताया कि बेलदार ने नगर निगम की अपने कब्जे की कुछ और जमीन बेचने का भी सौदा कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें