फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय में प्रवेश न दिए जाने पर राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग से लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

श्रीनगर। केंद्रीय विद्यालय में 7.6 सीजीपीए से कम अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रवेश न दिए जाने का मामला राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग पहुंच गया है। आरटीई कार्यकर्ता कुशलानाथ ने राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष व सचिव को इस संबंध में ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन

सीबीएसई बोर्ड ही हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में 7.6 सीजीपीए से कम अंक प्राप्त करने वाले विज्ञान वर्ग के छात्रों को केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश नहीं मिल रहा है। विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि केंद्रीय विद्यालय संगठन की गाइड लाइन के अनुसार 7.6 से कम अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को विज्ञान वर्ग में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। ऐसे छात्र कामर्स या आर्ट वर्ग में प्रवेश ले सकते हैं, लेकिन श्रीनगर केंद्रीय विद्यालय में केवल विज्ञान वर्ग की कक्षाएं ही संचालित होती हैं। ऐसे में इसी विद्यालय से 7.6 सीजीपीए से कम अंक प्राप्त करने वाले विज्ञान वर्ग के छात्रों को यहां प्रवेश नहीं मिल रहा है। ऐसे छात्रों के अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन के साथ की पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद से भी गुहार लगाई है। मंगलवार को आरटीई कार्यकर्ता व जन उड़ान संस्था के अध्यक्ष कुशलानाथ ने इस संबंध में राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष व सचिव को ज्ञापन भेज शिकायत दर्ज कराई है। ज्ञापन में कुशलानाथ ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय संगठन की इस गाइड लाइन से छात्रों का भविष्य खराब हो रहा है। कुशलानाथ ने गाइड लाइन परिवर्तित किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें