फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी रामदेव ने किया सुरक्षा संगठन का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
पतंजलि योगपीठ में सोमवार को स्वामी रामदेव ने ’’पराक्रम सुरक्षा प्राइवेट लिमिटेड’’ नाम से एक सुरक्षा एजेंसी का लोकार्पण किया। ’’पराक्रम सुरक्षा, आपकी रक्षा’’ के संकल्प से लोकार्पित यह सुरक्षा एजेंसी देश के प्रत्येक नागरिक मेें राष्ट्रीय चेतना जगाने और देश के युवाओं में स्वस्थ शारीरिक और मानसिक दक्षता का वातावरण बनाने का कार्य करेगी। इस सुरक्षा एजेंसी का विस्तार भारत के कोने-कोने तक करने का संकल्प समारोह में उपस्थित सुरक्षा से जुडे़ अधिकारियों ने दोहराया।
समारोह में स्वामी रामदेव ने कहा कि पतंजलि के प्रयास से योग, आयुर्वेद एवं स्वदेशी अभियान से देश में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता एवं सशक्त राष्ट्रीय चेतना पैदा हुई है। अब देश के प्रत्येक नागरिक के जीवन में आत्मसुरक्षा एवं राष्ट्रसुरक्षा के प्रति दृढ़ता का जागरण हो, इसके लिए पराक्रम सुरक्षा एजेंसी देश के जन-जन में सैन्य भाव जगाने का काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सुरक्षा संगठन के युवाओं ने शारीरिक एवं मानसिक दक्षता परक तकनीक का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया गया। जिसमें ऊंचीकूद, लंबीकूद, रस्सी पर चलने का भी प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें