फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया के कोच की दौड़ में उतराखंड के राकेश शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। टीम इंडिया के कोच की दौड़ में शामिल क्रिकेटर राकेश शर्मा (कैंथोला) उत्तराखंड के पौड़ी जनपद से ताल्लुक रखते हैं। हालांकि पूर्व टीम डायरेक्टर रवि शास्त्री के मुख्य कोच बनने की संभावनाएं ज्यादा बताई जा रही हैं, लेकिन अभी सहायक कोच की नियुक्ति भी होनी है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि शर्मा सहायक कोच बनाए जा सकते हैं।
भारतीय क्रिकेट टीम के कोच के लिए चार विदेशी कोचों सहित 10 लोगों ने दावेदारी की थी। इसमें ओमान क्रिकेट टीम के पूर्व कोच राकेश शर्मा का नाम भी है। शर्मा पिछले 18 वर्षों से ओमान में रह रहे थे। वह वर्ष 2014 में ओमान छोड़कर वतन लौट आए। वर्तमान में वह फरीदाबाद में क्रिकेट एकेडमी चला रहे हैं।
विज्ञापन

मूल रूप से पौड़ी जिले के पालकोट गांव (एकेश्वर ब्लॉक) के रहने वाले शर्मा ने क्रिकेट में भारत से लेकर ओमान तक का लंबा सफर तय किया है। दिल्ली मेें रहते हुए वह अंडर-15, अंडर-17 और अंडर-19 टीम के खिलाड़ी रहे। इसके बाद वह दिल्ली से रणजी ट्राफी के लिए खेले। वर्ष 1996 में वह मस्कट (ओमान) चले गए, जहां वह ओमान नेशनल क्रिकेट टीम के प्रमुख खिलाड़ी बन गए। उन्होंने आस्ट्रेलिया से लेवल-3 कोर्स की कोचिंग ली। कोर्स के बाद उन्होंने कोच का जिम्मा संभाल लिया। जूनियर क्रिकेट टीम कोच रहने के बाद शर्मा महिला क्रिकेट टीम के कोच बने। अपनी मेहनत के बलबूते वह वर्ष 2010 में ओमान क्रिकेट टीम के कोच बन गए।
विज्ञापन

क्रिकेटर शर्मा के जीजा नरेश नौटियाल का कहना है कि टीम इंडिया के कोच की दौड़ में क्रिकेट के कई दिग्गज शामिल हैं। उनमें शामिल होकर राकेश शर्मा ने उत्तराखंड का मान बढ़ाया है। वह उत्तराखंड में प्रोफेशनल क्रिकेट के लिए भी काम करना चाहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें