फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूल्यागांव में बाइक सवार पर गिरा पत्थर, गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मूल्या गांव के समीप पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से दिल्ली निवासी बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागी (देवप्रयाग) लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद ऋषिकेश के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी विनोद राणा ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे मूल्या गांव से श्रीनगर की ओर जा रहे 21 वर्षीय बाइक सवार शिवम निवासी बैंक कॉलोनी देवली (नई दिल्ली) के ऊपर पत्थर गिर गया। बाइक सवार ने हेलमेट पहना हुआ था। पत्थर गिरने से उसके हाथ और पैर में गहरी चोटें आ गई। 108 में उसे सीएचसी बागी लाया गया। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें