फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सुबह-शाम जीआईएंडटीआई मैदान में नही दौड़ेगे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
जीआईएंडटीआई मैदान में नही दौड़ेंगे सुबह-शाम वाहन
विज्ञापन

श्रीनगर (ब्यूरो)। स्थानीय जीआईएंडटीआई मैदान में अब लोग वाहन नहीं दौड़ा पाएंगे। युवाओं की शिकायत पर एसडीएम ने मैदान में किसी भी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। सुबह-शाम मैदान में वाहन मिलने पर पुलिस को वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए है।
विज्ञापन

नगर के जीआईएंडटीआई मैदान में सुबह-शाम वाहनों के प्रवेश व वाहन सीखने वालों पर स्थानीय प्रशासन की ओर से रोक लगा दी गई है। युवाओं की ओर से मैदान में वाहन सीखने वालों के खिलाफ एसडीएम से शिकायत की गई थी। युवाओं ने कहा कि सुबह-शाम जब उनके खेलने का समय होता है तो इस दौरान वाहन सीखने वाले भी मैदान में वाहन के साथ पहुंच जाते है। इससे कई बच्चे चोटिल हो चुके है साथ ही दुर्घटना का खतरा बना रहता है। युवाओं की शिकायत पर एसडीएम माया दत्त जोशी ने मैदान में सुबह-शाम किसी भी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाए जाने के लिए स्थानीय कोतवाली को निर्देश जारी किए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें