फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रैफिक के बीच धमका हाथियों का झुंड

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर आ धमके हाथी, लगा जाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कोटद्वार। श्रीसिद्धबली मंदिर के पास सोमवार शाम करीब पांच बजे कोटद्वार-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब लैंसडौन वन प्रभाग के जंगल से निकलकर हाथियों का झुंड हाईवे पर आ गया। हाथियों को सड़क के बीचोंबीच देख वाहन चालकों के होश उड़ गए। उन्होंने वाहनोें पर ब्रेक लगाकर किसी तरह हाथियों से दूरी बनाई। इस दौरान एक घंटे तक हाईवे पर यातायात ठप रहा और हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन

हाथियों को इतने करीब देख वाहनों के अंदर बैठे लोग भयभीत हो गए। उन्होंने वाहनों के अंदर रहने में ही भलाई समझी। सूचना पर कोटद्वार रेंज के डिप्टी रेंजर सतविंदर सिंह वन कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने किसी प्रकार हाथियों को नदी की ओर रवाना किया। हाथियों के खोह नदी में जाने के बाद हाईवे पर यातायात सुचारु हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें