फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मस् थल पर निर्माण रुकवाया, तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पथरी।
गांव धनपुरा में एक समुदाय के लोगों ने विरोध करते हुए ग्राम देवता स्थल पर निमा रुकवा दिया। जिससे एक बार फिर मामले ने तूल पकड़ गया। बाद में पुलिस ने निर्माण शुरू कराया। इस मामले को लेकर फिर से गांव में तनाव बना हुआ है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में पीएसी और पुलिस बल तैनात है।

पांच दिन पहले ग्राम देवता स्थल पर निर्माण को लेकर दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। पुलिस और प्रशासन ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कर दिया था। डीएम दीपक रावत और एसएसपी कृष्ण कुमार वीके की मौजूदगी में दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। इसके बाद ग्राम देवता स्थल पर निर्माण शुरू कर दिया गया था। सोमवार सुबह एक समुदाय के लोगों ने विरोध करते हुए ग्राम देवता स्थल पर निर्माण रुकवा दिया। एक पक्ष के कांग्रेस नेता नसीम अंसारी, इरशाद अली, कालू हसन, सईद हसन, तसलीम अहमद, साजिद अली आदि ग्रामीणों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर समझौते के अनुसार निर्माण नहीं करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


वहीं दूसरे पक्ष की ओर से बजरंग दल के जिला सह सुरक्षा प्रमुख जिवेंद्र तोमर, पंकज सैनी, रामपाल सिंह, हुकम सिंह, संजय सैनी, वीरभान आदि ग्रामीणों ने कुछ लोगों पर बेवजह निर्माण रुकवा कर गांव का माहौल खराब करने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष गजेंद्र बहुगुणा ने बताया कि दोनों समुदाय के तीस लोगों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। गांव का माहौल खराब करने वालों को कतई बख्शा नहीं जायेगा।
विज्ञापन



कुछ लोगों का गुस्सा नहीं हुआ शांत
पथरी (ब्यूरो)। गांव धनपुरा के ग्राम देवता स्थल पर निर्माण प्रकरण में भले ही दोनों पक्षों में समझौता हो गया हो, इसके बावजूद कुछ लोगों का गुस्सा अभी शांत नहीं हुआ है। दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ है। यह गुस्सा कभी भी उग्र रूप धारण कर सकता है और किसी बड़े विवाद होने से इनकार नहीं किया जा सकता। पुलिस अधिकारी व खुफिया विभाग ऐसे लोगों पर कड़ी नजर रख रहे हैं जो माहोल बिगाड़ने का कारण बन सकते हैं। बताया जाता है कि खुफिया विभाग ने ऐसे लोगों को चिह्नित कर उनकी रिपोर्ट शासन को भेज दी है। पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों की सूझबूझ से ऐसे लोग अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सके। एक बार फिर से यह लोग सक्रिय हो गए जिससे पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। थोड़ी सी चूक यहां परेशानी बढ़ा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें