रुड़की। हरिनाम प्रचार समिति की ओर से शनिवार को शहर में शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इसमें हरे रामा, हरे कृष्णा के बोल पर श्रद्धालु झूमते गाते नजर आए।
सिविल लाइंस सांई मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा मुख्य बाजार और मार्गों से होकर निकली। शोभायात्रा में शामिल सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु हरे रामा, हरे कृष्णा की धुन पर झूमते गाते नजर आए। भक्तों में भगवान जगन्नाथ का रथ खींचने के लिए होड़ लगी रही। इस दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा स्वागत किया। शोभायात्रा में वृंदावन के अलावा विदेशों से भी भक्तों ने हिस्सा लिया। उन्होंने हरिनाम की धुन से भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर समिति के सचिव प्रमोद कुमार गोयल, अनुराग गुप्ता, भारत भूषण, विनायक, दीपक कंसल, जवाहर अरोड़ा आदि उपस्थित थे।