फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबे इंतजार के बाद आया रिजल्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। लंबे इंतजार के बाद शनिवार को सीबीएसई ने 10 वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा परिणाम देखते ही छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। छात्र-छात्राओं के पास होने से घर में भी त्योहार जैसा माहौल रहा। छात्र-छात्राओं के पास होने से उनके अभिभावक बेहद खुश नजर आए। जनपद हरिद्वार 6632 छात्र-छात्राओं ने इस बार 10 वीं का परीक्षा दी। अच्छी बात यह रही कि अधिकांश स्कूलों में 10 वीं का परीक्षा परिणाम शतप्रतिशत रहा।
विज्ञापन

परीक्षा परिणाम घोषित करने में इस बार सीबीएसई ने विलंब कर दिया। सामान्यतौर पर प्रतिवर्ष मई माह के तीसरे या फिर चौथे सप्ताह तक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया जाता था। लेकिन इस बार रिजल्ट से घोषित कर देने में देरी हो गई। सीबीएसई बोर्ड 10 वीं का परीक्षा परिणाम घोषित न होने से छात्र-छात्राओं के साथ-साथ उनके अभिभावकों की भी धड़कने बढ़ी हुई थी। छात्र-छात्राओं के दिमाग में बस रिजल्ट ही चल रहा था। रिजल्ट घोषित न होने की वजह से छात्र-छात्राएं गर्मियों की छुट्टियां भी ठीक तरीके से नहीं मना पा रहे थे । शनिवार को वो दिन आ ही गया, जिसका छात्र-छात्राएं बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे परीक्षा परिणाम आया, हालांकि छात्र-छात्राएं और अभिभावक सुबह से ही परीक्षा परिणाम के इंतजार में बोर्ड की साइट पर रिजल्ट चेक रहे थे। रिजल्ट आते ही छात्र-छात्राओं के चेहरों पर परीक्षा परिणाम के कारण छाई हुई घबराहट एकाएक गायब हो गई और छात्र-छात्राएं मारे खुशी के झूम उठे। अभिभावकों ने बच्चों को दुलार किया। बच्चों के अच्छे परिणाम आने की वजह से घरों में त्योहार जैसा माहौल रहा। रिजल्ट देखने के बाद अनेक बच्चे अपने-अपने स्कूलों में पहुंचे वहां अपने शिक्षक और शिक्षिकाओं का आशीर्वाद लिया। सीबीएसई की सिटी कोर्डिंटनेटर माला चौहान ने बताया कि जनपद हरिद्वार में 6632 छात्र-छात्राएं कक्षा 10 की परीक्षा में सम्मलित हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें