हरबर्टपुर और कटापत्थर चेक पर बड़ी संख्या में चारधाम यात्री पहुंच रहे हैं। बुधवार को हरबर्टपुर बस अड्डे से 609 और कटापत्थर चेक पोस्ट से 884 यात्री यमुनोत्री और गंगोत्री धाम की ओर रवाना हुए।
विकासनगर के हरबर्टपुर अंतरराज्यीय बस अड्डा और कटापत्थर चेक पोस्ट से 1493 यात्री यमुनोत्री और गंगोत्री धाम की ओर रवाना हुए। हरबर्टपुर और कटापत्थर चेक पोस्ट पर 90 वाहनों के ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड की जांच की गई।
विज्ञापन
हरबर्टपुर और नया गांव पेलियो स्थित केंद्रों में 232 यात्रियों ने अपना ऑफलाइन पंजीकरण करवाया। हरबर्टपुर और कटापत्थर चेक पर बड़ी संख्या में चारधाम यात्री पहुंच रहे हैं। बुधवार को हरबर्टपुर बस अड्डे से 609 और कटापत्थर चेक पोस्ट से 884 यात्री यमुनोत्री और गंगोत्री धाम की ओर रवाना हुए।
हरबर्टपुर चेक पोस्ट पर 32 और कटापत्थर चेक पोस्ट पर 58 वाहनों के ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड की जांच की गई। जिला पर्यटन अधिकारी सीमा नौटियाल ने बताया कि हरबर्टपुर बस अड्डे पर 106 और नया गांव पेलियो में 126 यात्रियों ने अपना ऑफलाइन पंजीकरण करवाया।