फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच अप्रैल को रिलीज होगी ‘पीएम नरेंद्र मोदी’

विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित है फिल्म
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित फिल्म ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ पांच अप्रैल को देश-विदेश के सिनेमा घरोें में रिलीज होगी। बीते बृहस्पतिवार फिल्म का ट्रेलर यू ट्यूब पर रिलीज किया गया। फिल्म की रिलीजिंग को लेकर दून के कलाकारों में उत्साह है।
फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेराय पीएम मोदी के मुख्य किरदार में हैं। ओमंग कुमार के निर्देशन में फिल्म की शूटिंग अभी भी वाराणसी में जारी है। दून में भी एक सप्ताह तक फिल्म की शूटिंग की गई थी। इसके लिए वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) को पीएम कार्यालय के रूप में तैयार किया गया था। यहां पीएम मोदी (विवेक ओबेराय) को नेताओं के साथ बैठक और पत्रकारों से रूबरू होते हुए फिल्माया गया था। फिल्म के ट्रेलर में पीएम मोदी के राजनैतिक सफर को दर्शाया गया है। साथ ही पीएम मोदी को हिमालय में साधना करते हुए भी दर्शाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म में मुख्य विलन का किरदार प्रशांत नारायण और दून के सतीश शर्मा निभा रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का किरदार निभा रहे पंजाब के हरजीत सिंह ने बताया कि डॉ. मनमोहन का किरदार निभाने का अनुभव शानदार रहा। ओंमग कुमार सरबजीत, भूमि, मैरी कॉम जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें