फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेमीफाइनल में पहुंचे दिल्ली और मुंबई

विज्ञापन
विज्ञापन
सेमीफाइनल में पहुंचे दिल्ली और मुंबई
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। बीसीसीआई की महिला अंडर-19 वन डे लीग एंड नॉकआउट टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल मुकाबले जीतकर दिल्ली और मुंबई सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। क्वार्टर फाइनल में दिल्ली ने गोवा को चार विकेट से और मुंबई ने पंजाब को पांच विकेट से हराया।
बृहस्पतिवार को टूर्नामेंट के दो मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला दून के अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी में दिल्ली और गोवा के बीच खेला गया। जिसमें गोवा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 31.3 ओवर में पूरे विकेट खोकर केवल 73 रन बनाए। टीम के लिए तेजस्विनी ने 23 व दीक्षा ने 14 रन बनाए। दिल्ली के गेंदबाज सिमरन ने तीन और मधु व आयुषी दो-दो विकेट चटकाए। 74 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम लड़खड़ाई जरूर लेकिन 25.3 ओवर में छह विकेट खोकर मुकाबला जीत लिया। टीम के लिए सिमरन ने सर्वाधिक 22, मानसी शर्मा ने 15 व आयुषी सोनी ने नाबाद 13 रनों की पारी खेली। गोवा के लिए तेजस्विनी ने चार विकेट अपने नाम किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, तनुष क्रिकेट एकेडमी में दूसरे मुकाबले में पंजाब ने पहले खेलते हुए अमनजोत कौर के 58, कनिका आहुजा के 40 व शबनम ठाकुर के 18 रनों की शानदार पारी के दम पर निर्धारित 50 ओवर में नौ विकेट पर 164 रन बनाए। मुंबई की ओर से सयाली व जेआर पंवार ने तीन-तीन और प्रियंका ने दो विकेट झटके। जवाब में मैदान में उतरी मुंबई की टीम ने मैच को पांच विकेट शेष रहते मुकाबला जीत लिया। शाहीन ने नाबाद 66 रनों की पारी खेली। सयाली ने 25 रन बनाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें