ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत मंगलवार को नगर निगम टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को फ्लैटों की चाबी सौंपेंगे। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए)ने ट्रांसपोर्ट नगर में योजना के तहत दुर्बल आय वर्ग के लोगों के लिए 224 फ्लैट बनाए हैं।
बता दें, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दुर्बल आय वर्ग के 464 लोगों को फ्लैट का आवंटन किए जाने थे। इसके तहत बीते 17 दिसंबर को नगर निगम में 689 लोगों के बीच लॉटरी कराई गई थी। इसके बाद 224 लोगों की लॉटरी निकाली गई। आवेदकों के प्रपत्रों की जांच और भौतिक सत्यापन के बाद 222 लाभार्थियों को बीते एक मार्च को भवन नंबर आवंटित किए गए थे। इसी क्रम में अब मुख्यमंत्री मंगलवार को नगर निगम टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थियों को आवास की चाबी सौंपेंगे। एमडीडीए सचिव पीसी दुम्का ने बताया कि कार्यक्रम में मेयर सुनील उनियाल गामा समेत भी मौजूद रहेंगे।