फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैभव के शतक से जीता उतराखंड

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

बल्लेबाज वैभव भट्ट के 108 रनों की शतकीय पारी की मदद से उत्तराखंड ने मेघालय को आठ विकेट से हराया। भुवनेश्वर के विकास क्रिकेट ग्राउंड में चल रहे बीसीसीआई के पुरुष अंडर-23 वन डे लीग एंड टूर्नामेंट में रविवार को उत्तराखंड का मुकाबला मेघालय से हुआ।
विज्ञापन

मुकाबले में टॉस जीतकर मेघालय ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में नौ विकेट पर 180 रन बनाए। टीम के लिए बल्लेबाज रोहित शाह ने 40, सूर्य ने 33, कैनी ने 27, पुलकित ने 25 व रोहित ने 20 रनों की पारी खेली। उत्तराखंड के गेंदबाज कार्तिक जोशी ने दो और प्रदीप, दीपेश, हरजीत व शोभित ने एक-एक विकेट चटकाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तराखंड टीम को पहला झटका दस रन के स्कोर पर आशुतोष के रूप में लगा। इसके बाद वैभव भट्ट और सागर ने पारी को आगे बढ़ाया। बल्लेबाज वैभव और सागर ने शानदार पारी खेलते हुए दूसरे विकेट के लिए 170 रनों की साझेदारी की। इसी स्कोर पर सागर 70 रन बनाकर आउट हुए। बल्लेबाज कार्तिक दो रन और वैभव 108 रन बनाकर नाबाद लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें